Posts

समाद विशेष

भोजपुर में होली स्पेशल ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Image
संवाद  बिहार के दानापुर-बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच कारीसाथ रेलवे स्टेशन से गुजर रही होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई. ट्रेन संख्या 01410 होली स्पेशल के ऐसी बोगी एम नाइन में रात 12 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. डायल 112 की टीम और रेल कर्मीयो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. दानापुर से यह ट्रेन रात के 11:15 बजे चली थी, जिसके सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं. भोजपुर में होली स्पेशल ट्रेन में आग ऐसी बोगी में भरा धुंआ: बताया जा रहा है कि रात 12 बजे के करीब जैसे ही ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, उसके कुछ ही देर बाद ऐसी कोच एम9 में धुंआ भरने लगा. यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. यात्रियो ने डायल 112 की टीम के साथ रेलवे के बड़े अधिकारियों को जैसे ही सूचना दी, सभी आनन-फानन में ट्रेन को कारीसाथ स्टेशन पर रोक कर यात्रियों को पहले सुरक्षित बाहर निकाला. उसके बाद कड़ी मशक्कत कर रेलवे के सुरक्षा बल के जवानों और डायल 112 की टीम ने आग पर काबू पाया. यात्रियों में फैली दहशत: घंटों बाद ट्रेन को बक्सर के लिए रवाना ...

सिंगापुर नहीं जाएंगे लालू यादव, 28 अप्रैल को आएंगे पटना

Image
संवाद  राजद के सुप्रीमो लालू यादव सिंगापुर नहीं जाएंगे। पिछले दिनों चर्चा थी कि वे वापस सिंगापुर अपने इलाज के लिए जाएंगे। लेकिन अब लालू यादव की सिंगापुर अभी नहीं जा रहे हैं। दिसंबर 2022 में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में ही हुआ था। इसके बाद भारत वापस लौटे लालू यादव को वापस इलाज के लिए जाना था। लेकिन डॉक्टरों ने दिल्ली में ही लालू यादव का पूरा चेकअप कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। इसलिए वे 28 अप्रैल को पटना वापस लौट रहे हैं। तेजस्वी यादव भी रहेंगे लालू यादव 28 अप्रैल को तेजस्वी यादव के साथ पटना लौटेंगे। तेजस्वी यादव भी अभी दिल्ली में ही हैं। इससे पहले लालू यादव की तेजस्वी की बेटी कात्यायनी के साथ भावुक तस्वीरें भी सामने आईं थी। लालू यादव के लिए खुशी के इन पलों के बीच कुछ पल मुश्किल वाले भी रहे हैं। बता दें कि 8 मार्च 2023 को सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में फंसे लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में पूछताछ की थी। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामला तब का है जब प्रसाद 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी होगी चर्च...

प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर तंज, बोले - 26 सांसद देने वाले गुजरात में सी-प्लेन और बुलेट ट्रेन चल रही और 39 एमपी जिताने वाले बिहार में बैलगाड़ी

Image
संवाद  जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के भगवानपुर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने से बिहार का विकास हुआ या नहीं उस बात को छोड़ दीजिए। बिहार के बच्चों को रोजगार मिला या नहीं इस बात को भी छोड़ दीजिए। मोदी जी देश को नया बना रहे हैं और इसके लिए चीजें महंगी हो रही है, तो उस बात को सही मान लीजिए। लेकिन पिछले 9 सालों में मोदी जी ने बिहार के विकास के लिए 1 बैठक तक नहीं की है यदि कोई मुझे उनकी बैठक का प्रमाण दिखा दे तो मैं भी मोदी जी का झंडा उठाकर चलूंगा। एक बैठक तक बिहार के लोगों को नसीब नहीं हुई है। 40 में से 39 एमपी बिहार में एनडीए के जीते हुए थे और गुजरात में 26 एमपी हैं, लेकिन गुजरात में सी-प्लेन और बुलेट ट्रेन चल रही है और बिहार की जनता बैलगाड़ी पर चल रही है, तो इसमें हमलोगों की गलती है कि हम उनको वोट देकर जीता रहे हैं।

बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद शिअद नेता चरणजीत सिंह अटवाल ने 'नैतिक आधार' पर पार्टी छोड़ी

Image
संवाद   शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पुत्र इंदर इकबाल अटवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। भाजपा ने हाल ही में अकाली दल छोड़ने वाले इंदर इकबाल सिंह अटवाल को पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। चरणजीत सिंह अटवाल वर्ष 2004 से 2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे। वह एक समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी माने जाते थे। चरणजीत सिंह अटवाल (86) ने कहा कि बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने नैतिक आधार पर शिअद छोड़ दिया है।  उन्होंने कहा, ‘मैंने अकाली दल को पत्र लिखा है कि मैंने आज प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे बेटे इंदर इकबाल सिंह और जसजीत सिंह और मेरे भतीजे सुखजिंदरजीत सिंह अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।" उन्होंने कहा, "दूसरी बात यह है कि मेरा...

पीएम मोदी से मिले एप्पल के सीईओ टिम कुक, भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग सहित कई क्षेत्रों में बड़े निवेश की घोषणा

Image
संवाद  एप्पल के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने मौजूदा दौर में टेक्नोलॉजी के विस्तार को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद टिम कुक ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी दी और फोटो शेयर की। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हाथ मिलाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत कर रहे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कुक ने लिखा, ’गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। हम दोनों ने भारत के भविष्य पर तकनीक के सकारात्मक प्रभाव को लेकर दृष्टिकोण साझा किए।’ इस दौरान कुक ने भारत में एप्पल की ओर से शिक्षा और डेवलपर्स से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और एन्वायरमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश बढा़ने की प्रतिबद्धता जताई। वैष्णव से भी मिले टिम कुक एप्पल के सीईओ टिम कुक ने केंद्रीय रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि टिम कुक, सीईओ, ऐप्पल के साथ मुलाकात की। भारत में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात, ऐप इकोनॉमी, स्किल, सस्टेन...

माफिया बन रहे हैं नेता और पदाधिकारी', शराब कांड पर बोले पप्पू यादव

Image
संवाद   बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में शराब पीने से हुई मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. वहीं इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है और विभिन्न दलों के नेताओं का दौरा भी जारी है. इसी क्रम में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो सोमवार को मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पीने से मृत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उनके दुःखों को बांटा. इस दौरान जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और कहा कि राज्य के सभी नेता और अधिकारी शराब पीते हैं. ताड़ी बेचने की अनुमति मिलनी चाहिए': जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में शराब मिले और जहरीली शराब पीने से मौत हो. उस थाना के थानाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. दलित बस्तियों को शराब से मुक्ति मिलनी चाहिए. केवल पासी समाज को ताड़ी बेचने की अनुमति मिलनी चाहिए. सरकार जिले में सिर्फ होटल में अंग्रेजी शराब की टैक्स बढ़ाकर बिक्री पर रायसुमारी करके पुनर्विचार करे. अगर मेरी सरकार बनेगी तो मैं शराब को गांव में नहीं ले जाऊंगा. जहरीली शराब का नामोनिशान मिटा दूंगा. ड्रग्स और कोरैक्स क...

विद्यालयों का संचालन समय में हुआ परिवर्तन

Image
संवाद  जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा समर बहादुर सिंह द्वारा पत्र जारी कर बताया कि पूर्व में सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन ग्रीष्म अवकाश के पूर्व तक पूर्वाह्न 6:00 से 11:00 तक करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि पुनः जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में उक्त समय में संशोधन करते हुए विद्यालय का संचालन पूर्वाह्न 6:30 बजे से 11:30 बजे तक करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से जिले के सभी निजी विद्यालयों में भी लागू होगा।