पुपरी के जन समस्या से अवगत हुए देवेश
सीतामढी के पुपरी स्थित जलान अतिथि भवन में स्नातक मतदाता और कार्यकर्ता मिलन समारोह में विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर ने पुपरी के समस्या पर उन्होंने कहा विगत वर्षों से में हर साल लोगों से समस्या को सुलझाने की पहल करता हूँ पुपरी के लोगों को बिजली की समस्या जटिल है और इस दिशा में में कोई ठोस प्रमाण नहीं निकला है ओर अब इस बढ़ती हुई समस्या को जल्द ही समाप्त किया जाएगा । श्री ठाकुर ने पुपरी के लोगों से अवगत हो कई सुझाव लिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात कुमार ने की मोके पर शिवा चन्द्र मिश्रा ,राजकुमार मंडल, राम चंद्र मंडल, गुलटेन मिश्रा, राम स्नेही पाण्डे , सुनील नायक,मानस जलान ,अरुण झा , दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।