Posts

Showing posts from December, 2022

चार साल की ग्रेजुएशन करने वाले सीधे कर सकेंगे P.hD.; मास्टर करने की जरूरत नहीं

Image
संवाद  अब छात्रों को पीएचडी करने के लिए मास्टर्स करने की जरूरत नहीं होगी. छात्र चार साल का अंडर ग्रेजुएशन कोर्स करने के बाद पीएचडी कर पाएंगे. ब्रिटिश काल के मैकाले की शिक्षा नीति को बदलते हुए नए भारत की शिक्षा नीति ने छात्र-छात्राओं के लिए नए और सरल रास्ते खोल दिये हैं. नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के साथ पीएचडी का सपना देखने वाले ग्रेजुएट्स को मास्टर्स कोर्स करने की चिंता नहीं करनी होगी. जो छात्र 4 वर्ष का ग्रेजुएशन कोर्स करेगा, वह डायरेक्ट पीएचडी कर सकेगा.  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र अब सीधे पीएचडी कर सकेंगे. यूजीसी अध्यक्ष ने कहा है कि तीन साल के ग्रेजुएशन कोर्स को '4-वर्षीय कार्यक्रम' के पूरी तरह से लागू होने तक बंद नहीं किया जाएगा. यूजीसी काफी समय से अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए नया करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार करने में लगा हुआ था. यूजीसी की ओर से जारी किया गया नया करिकुलम एनईपी 2020 पर आधारित है.  इसके तहत नियमों में लचीलापन आएगा और छात्रों को भी पहले के मुकाब...

रणजी ट्रॉफी : डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया हाहाकार, पिता सचिन को पीछे छोड़ा

Image
संवाद   रणजी ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो गया है और देश भर में कई जगहों पर एक साथ मैच चल रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रूप स्टेज में गोवा और राजस्थान के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया और आते ही गदर मचा दी। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में धमाकेदार बैटिंग करते हुए सेंचुरी जड़ी है। उन्होंने 52 गेंदों में छक्का लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की, जबकि 178 गेंद पर शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के साथ ही उन्होंने अपने पिता सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। अर्जुन ने पिता के इस रिकॉर्ड की करी बराबरी 178 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की बदौलत शतक जड़ने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ये रिकॉर्ड था रणजी मैच में डेब्यू करने पर सेंचुरी जड़ने का। सचिन ने 1988 में पहले रणजी मैच में गुजरात के खिलाफ 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 129 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। उस समय वह सिर्फ 15 साल के थे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौका जड़ा था। दूसरी पारी म...