Posts

Showing posts from March, 2023

समाजवाद के पुरोधा थे रघुनाथ मंडल : सांसद

Image
 संवाद  दरभंगा। बहेड़ी के मधुबन गांव निवासी वरिष्ठ समाजवादी, वयोवृद्ध नेता रघुनाथ मंडल के निधनोपरांत डॉ. गोपालजी ठाकुर उनके पैतृक गांव पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। सांसद डॉ. ठाकुर ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि रघुनाथ मंडल समाजवाद के पुरोधा थे। इनका दुनिया से चला जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सांसद ने कहा कि रघुनाथ मंडल आजीवन समाजवादी विचारधारा को अपनाते हुए समाज सेवा में लगे रहे। दरभंगा जिले में समता पार्टी की मशाल को गांव-गांव तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आपातकाल के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ करीब एक माह कारावास में भी रहे थे। उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि मुझे राजनीति के शुरूआती दिनों से ही निरंतर उनका स्नेह मिला। उनका परलोकगमन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में ईश्वर दिवंगत को चिर शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

लोजपा (रा) के विरोध के कारण बिजली दरों में बढ़ोतरी रूकी : प्रदीप

Image
संवाद  दरभंगा। लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर ने दावा किया है कि बिहार में बिजली की दर वापसी का सरकार का फैसला लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में राज्य में चले आंदोलन के कारण लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार बिजली को महंगा करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। क्योंकि अभी भी बिजली बहुत महंगी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर जनता के शोषण को बंद करना होगा। बीपीएल परिवारों को 150 यूनिट मुफ्त बिजली देनी होगी। तभी महंगी बिजली के कारण त्रस्त जनता को कुछ राहत मिलेगी।