जवाही गांव के लोगों ने पूर्व बीडीओ और सीओ का पुतला दहन

पांच सूत्री मांग को लेकर प्रखंड के अमाना पंचायत के जवाही गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत भवन पर जम कर प्रदर्शन कर बीडीओ, सीओ पुतला दहन किया गया इससे पूर्व बीडीओ और सीओ का पुतला लेकर जुलूस निकाला गया। उनकी मुख्य मांगों में पंचायत की सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, शौचालय निर्माण की राशि, किसानों को फसल क्षतिपूर्ति, बाढ़ राहत राशि का भुगतान, प्रखंड कार्यालय में दलाली बंद करने आदि शामिल है ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए जिला मुख्यालय में भी कुच किया जाएगा। पुतलादहन में शिवेश कुमार, प्रेमकला देवी, रीना देवी, रामनिवास कुमार, शीतेश कुमार ठाकुर, मोहन राउत, कोशिन्द्र मंडल के अलावा बड़ी संख्या में महिला- पुरुष शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

तलाशी में बोनी कपूर की कार से मिली 66 किलो चांदी! जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

पुपरी के जन समस्या से अवगत हुए देवेश

5 विधायक के भाजपा में शामिल होखला के बाद जदयू कहलस- 'पीठ छुरा घोंट के भाजपा के चरित्र'।