गोयनका कॉलेज में अभाविप का हंगामा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के छात्र नेताओं ने सोमवार को एसआरके गोयनका कॉलेज में इंटर परीक्षा फार्म भरने में आवेध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया छात्रों ने कॉलेज को बंद कराकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे करीब दोपहर तक कॉलेज में सभी काम काज ठप रहा।  संगठन के जिला संयोजक मणिकांत झा ने बताया कि अधिक शुल्क वसूली की शिकायत प्राचार्य से की गई। लेकिन प्राचार्य द्वारा शुल्क वसूली को सहीं बताते हुए इसमें कोई रियात नहीं दिए जाने की अजीबो-गरीब जवाब मिला इस पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने लगे। संगठन के जिला संयोजक ने बताया कि बाद में प्राचार्य द्वारा 2285 रुपये की जगह 185 रुपये की छूट कर 2100 रुपये निर्धारित है। मोके पर हिमांशु, नगर सह मंत्री शशिभूषण कुमार, वीरु कुमार आदि के नेतृत्व में हंगामा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

विद्यालयों का संचालन समय में हुआ परिवर्तन

सिंगापुर नहीं जाएंगे लालू यादव, 28 अप्रैल को आएंगे पटना

रणजी ट्रॉफी : डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया हाहाकार, पिता सचिन को पीछे छोड़ा